अब ऑनलाइन निगरानी में होंगे स्कूलों के खाते
संभल, सितम्बर 16 -- सरकारी स्कूलों में होने वाले वित्तीय लेनदेन को अब ऑनलाइन निगरानी के दायरे में लाने की तैयारी है। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों के बैंक खातों को एसएनए पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसके बाद विद्यालय के खाते में आने और खर्च होने वाली धनराशि का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार रहेगा। नई व्यवस्था के तहत किस मद में कितना पैसा आया और कहां खर्च किया गया, इसकी जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। इससे विद्यालय स्तर पर होने वाले वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता बढ़ने के साथ ही गड़बड़ी की आशंका पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।खंड शिक्षा अधिकारियों ने सभी प्रधानाध्यापकों को एसएनए पोर्टल से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों के खातों को नए सिस्टम से जोड़ने के बाद वित्तीय गतिविधियों की निगरानी अधिकारियों के स्तर से भी की जा सकेगी। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.