लखीसराय, अगस्त 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था अब डिजिटल होने जा रही है। शुक्रवार से लखीसराय में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफएफएस) एप का ट्रायल शुरू कर दिया गया। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बिना फार्मर आईडी के किसानों को उर्वरक नहीं मिल सकेगा। किसान की पहचान, खेत का खेसरा नंबर, रकबा और उर्वरक की मांग से लेकर बिक्री तक का पूरा रिकॉर्ड एप पर दर्ज होगा। भारत सरकार के निर्देश पर प्रथम चरण में लखीसराय समेत पांच जिलों में इस व्यवस्था को लागू करने की पहल की गई है। नई व्यवस्था के तहत किसानों को अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से एफएफएस एप डाउनलोड करना होगा। एप में किसान को अपने खेत के खेसरा नंबर सहित आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। बटाई पर खेती करने वाले किसान भी संबंधित खेसरा नंबर के आधार पर प...