मऊ, अगस्त 13 -- मऊ, संवाददाता। श्रमिकों का लेबर अड्डे पर सुबह से शाम तक काम का इंतजार अब खत्म होगा और लोगों को लेबर मंडी तक की दौड़ से भी निजात मिलेगी। कारण, श्रम विभाग ने श्रमिकों, मिस्त्रियों और ठेकेदारों को एक मंच पर लाने के लिए डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप लांच कर दिया है। अब शुरू हुए इस ऐप के जरिए जिले में अब घर बैठे ही श्रमिक बुलाए जा सकेंगे। जिले में लाखों निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं। इनमें से बड़ी संख्या रोजाना शहर के लेबर अड्डों पर काम की तलाश में पहुंचती है। बारिश, भीड़ और बिचौलियों के कारण अक्सर दोनों पक्षों को परेशानी होती थी। इसी दिक्कत को दूर करने के लिए यह ऐप बनाया गया है। उप श्रमआयुक्त के निर्देश पर विभाग ऐप के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत श्रमिकों, मिस्त्रियों और ठेकेदारों का डिजिटल लेबर चौक पर पंजीक...