अयोध्या, जुलाई 24 -- अयोध्या, संवाददाता। शिक्षकों और संविदा कर्मियों के वेतन खाते एसबीआई में संचालित करने के लिए प्रदेश स्तर पर एमओयू समझौते के उपरांत जिले में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधि कारियो के साथ सैलरी पैकेज अकाउंट ओपनिंग समारोह का आयोजन शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक मुरली मनोहर और कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता राम कृष्ण गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी रहे। विशिष्टअतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि शिक...