अब एसएसपी के हाथों में पूर्णिया जिला के सुरक्षा की कमान
पूर्णिया, जून 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिला की सुरक्षा की कमान अब एसपी नहीं एसएसपी के हाथों में होगी। पूर्णिया को मिले पहले एसएसपी के रूप में आईपीएस डॉ. शौर्य सुमन जल्द ही योगदान देने वाले हैं। पूर्णिया में पोस्टिंग से पहले वे बेतिया के एसपी रहे हैं। मुम्बई से नाबालिगों की रेस्क्यू एवं हत्या के एक जटिल केस को सुलझाकर जहां उन्होंने अनुसंधान को लेकर अपने तकनीकी ज्ञान की चर्चा बटोरी, वहीं एक साथ 14 पुलिस कर्मियों को सस्पेण्ड एवं 26 पुलिस कर्मियों पर अनुशासनिक कार्रवाई कर सख्त मिजाजी पुलिस अफसर के रूप में चर्चित हुए। इतना ही नहीं कथित तौर पर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त एक डॉन को गिरफ्तार कर उन्होंने पालिटिक्स फ्री पुलिसिंग का परिचय दिया था। यह भी पढ़ें- बिहार में एक साथ 27 आईपीएस का ट्रांसफर, पूर्णिया एसएसपी और वैशाली समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.