अब एमटीएमएच में मुफ्त में होगी कैंसर की 'कमांडो सर्जरी'
जमशेदपुर, मई 29 -- जमशेदपुर स्थित मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) में कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। यहां मुंह और जबड़े के कैंसर की जटिल सर्जरी 'कमांडो सर्जरी' की शुरुआत की गई है। इस सर्जरी में जबड़े की हड्डी और गर्दन के प्रभावित हिस्से का ऑपरेशन किया जाता है। एमटीएमएच में पहली बार इस तरह का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। पाकुड़ निवासी 61 वर्षीय मोतियां सोरेन को 14 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 मई को उनका ऑपरेशन किया गया। करीब चार घंटे तक चली सर्जरी के बाद दो दिन पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह ऑपरेशन डॉ. लक्षण महासेठ, डॉ. प्रणय मिश्रा, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. देवाशीष कर्मकार और डॉ. अनुप उपाध्याय की टीम ने मिलकर किया। खास बात यह है कि इस ऑपरेशन में सामान्य तौर पर करीब चार से पांच लाख रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.