चंदौली, अप्रैल 30 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। गर्भवती महिलाओं में खून की कमी रोकने और प्रसव के दौरान होने वाली मौत में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अच्छी पहल शुरू की है। अब खून के कमी की शिकार महिलाओं को नगर के राजकीय महिला अस्पताल में अब फेरिक कार्बाक्सी मल्टोज (एफसीएम) का इंजेक्शन लगाया जाएगा। बुधवार को अस्पताल में उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई की विशेष वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शिप्रा सिंह की देखरेख में इसकी शुरूआत हुई। इससे इन महिलाओं को काफी राहत और सहूलियत होगी। दरअसल अभी तक गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को रोकने के लिए अस्पतालों में आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया जाता था या फिर प्रसव के दौरान हालत गंभीर होने पर खून चढ़ाना पड़ता था। इससे इन महिलाओं की हालत काफी गंभीर हो जाताी थी। कभी-कभी तो जान भी चली जाती है। चिकित्सा प्रभा...