जमशेदपुर, मार्च 15 -- जमशेदपुर। एनएच-33 सड़क पर खूब धूल उड़ रही है लेकिन अब फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी पानी का छिड़काव नहीं कर रही है। जबकि इसके लिए पहले भी निर्देश दिया गया था और रोजाना दो बार पानी छिड़काव करने को कहा गया था। इसके कारण डिमना चौक से पारडीह की तरफ जाने वाले लोग खास कर दो पहिया वाहन वाले लोग काफी परेशान हो रहे हैं। धूल का गुब्बर इस तरह उड़ता है कि सामने देखना होता मुश्किल हो जाता है बावजूद कंपनी पानी का छिड़काव नहीं कर रही है। इसे सांस की बीमारी भी हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...