भदोही, अप्रैल 5 -- भदोही, संवाददाता। यूएस-ईरान युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके कारण स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से आने वाले तेल और गैस कंटेनर की आवाजाही पर सीधा असर पड़ रहा है। हालांकि जिले में गैस किल्लत की समस्या इन दिनों काफी कम हुई है। शहर से लेकर सुदूर गांवों में अब रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को आसानी से मिल जा रहा है लेकिन ईकेवाईसी कराने में लोगों के अब भी पसीने छूट जा रहे हैं। उधर, गांवों में अब रसोई घर से उपले एवं लकड़ी का धुआं निकलता नजर आ रहा है। वहां पर गैस को लेकर ज्यादा परेशानियां नहीं हैं। एक सप्ताह पहले तक गैस एजेंसियों पर घंटों इंतजार के बाद ही लोगों को भरा हुआ गैस सिलेंडर मिलता था। ऑनलाइन बुकिंग को भी लेकर उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। जिन उपभोक्ता के पास एक ही सिलेंडर था उन्हें और परेशान होना पड़ रहा था। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.