अब एक ही छत के नीचे होगा महिलाओं का इलाज व जांच
अररिया, मई 12 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल में महिलाओं, खासकर गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब अस्पताल में महिलाओं के इलाज, जांच और टीकाकरण सहित सभी स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. के. कश्यप, डीपीएम संतोष कुमार, चिकित्सक डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार, अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने नए भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि महिलाओं को अब विभिन्न जांच और इलाज के लिए अस्पताल में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। एक ही भवन में ओपीडी, एएनसी, टीकाकरण, परिवार नियोजन तथा ब्लड कलेक्शन सेंटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह भी पढ़ें- फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में महिलाओं के लिए शुरू हुई 'वन र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.