देवघर, मार्च 7 -- भारतीय रेलवे की डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने और यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 'रेलवन ऐप' को लेकर विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। यह अभियान 6 मार्च से 12 मार्च 2026 तक पूरे आसनसोल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर चलाया जा रहा है। आसनसोल रेल मंडल की ओर जारी सूचना के अनुसार रेलवन ऐप भारतीय रेलवे का एक यूनिफाइड डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे यात्रियों और रेल प्रयोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को रेलवे की कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाती हैं, जिससे उनकी यात्रा अधिक आसान और सुविधाजनक बनती है। रेलवन ऐप के जरिए यात्री आरक्षित टिकट, अनारक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। इसके अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.