उरई, जनवरी 9 -- उरई। 12 जनवरी को उरई रेलवे स्टेशन पर स्थापित लिफ्ट के होने वाले उदघाटन क्रार्यक्रम को रेलवे विभाग ने स्थगित कर दिया है। यह जानकारी उ.म. रेलवे झांसी मंडल के सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अमृत भारत के तहत स्टेशन पर एक साथ कई बडे़ विकास कार्य कराए गए है। इसमें लिफ्ट के साथ वेटिंग रुम आदि काम शामिल है। इन सभी का उदघाटन एक साथ कराए जाने की प्लानिंग की गई है। उसके लिए विभाग शीघ्र ही कार्यक्रम की तारीख तय करेगा। इसमें सांसद के अलावा तमाम जनप्रतिनिधियों को विधिवत आमंत्रित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.