प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान 'सेहत की ओर डिजिटल सफर' के क्रम में अब क्लिक में एचआईवी संक्रमण का पता लगाया जा सकता है। इसके लिए राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की ओर से ई-स्कैन सुविधा शुरू की गयी है। इसका उपयोग पहले चरण में एचआईवी संक्रमण के लिए संवेदनशील माने वाले पांच ब्लॉक सोरांव, हंडिया, शंकरगढ़, फूलपुर और शंकरगढ़ में सघन जागरूकता अभियान में किया जाएगा। क्योंकि संबंधित ब्लॉकों में लोगों का आवागमन बाहरी शहरों में अधिक रहता है, जिससे एचआईवी संक्रमण का प्रसार होने का खतरा रहता है। अभियान के तहत अनुमान छोड़िए, स्कैन कीजिए थीम पर लोगों को एचआईवी को लेकर जो भ्रांतियां रहती हैं उसका समाधान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक दिशा कलस्टर डॉ. रोहित पांडेय ने बताया कि सघन अभियान सित...