बांका, मार्च 5 -- बांका, निज प्रतिनिधि। अब जिले के गांवों में मौजूद पुराकालीन घरोहरों की जानकारी व उसके दर्शन घर बैठे मोबाइल व कम्प्यूटर पर एक क्लिक करते ही लोग कर सकेंगे। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने मेरा गांव, मेरी घरोहर पोर्टल विकसित किया है। खास बात यह कि इस पोर्टल पर कोई भी अपने गांव की घरोहरों से संबंधित तथ्य एवं फोटो व वीडियो पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद पंचायत के कर्मी इसे स्थापित कर ऑनलाइन करेंगे। इसको लेकर जिले के सभी प्रखंडों के मुखिया, पंचायत समिति, पंचायत सचिवों व युवा प्रतिनिधियों को ई-ग्राम कचहरी पोर्टल, ई-ग्राम स्वराज व सभा-सार पोर्टल के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें उन्हें गांवों की प्राचीन मंदिर, तालाब व अन्य घरोहरों को पोर्टल पर अपलोड करने से संबंधित जानकारी साझा की जा रही है। ई-ग्राम कचहरी पोर्टल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.