गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में शनिवार को एल्डर्स कमेटी की आवश्यक बैठक कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट का चुनाव की तिथि 30 मार्च को अपरिहार्य कारणों से परिवर्तित कर एक अप्रैल कर दिया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि 9 व 10 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक पर्चा बिक्री होगी। 11 व 12 मार्च को सुबह 11 से 4 बजे तक पर्चा दाखिला होगा। 16 मार्च को पर्चा वापसी की प्रक्रिया सम्पन्न होगी तथा 1 अप्रैल को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के चुनाव की मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.