मथुरा, दिसम्बर 19 -- यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को हुए हादसे ने यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार को नियंत्रण करने के लिए एक बार फिर से सोचने को मजबूर कर दिया है। पुलिस प्रशासन इसे लेकर यमुना प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजने जा रहा है। जिसके तहत कोहरे के मौसम तक यहां पर रफ्तार नियंत्रित करने और इसके लिए सीसीटवी तथा एएमपीआर कैमरे लगाये जाएंगे। यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ते ही वाहन रफ्तार पकड़ने लगते हैं। अधिकांश लोग एक्सीलेटर पर पांव रखकर भूल जाते हैं कि वे सड़क पर वाहन दौड़ा रहे हैं और हवा से बात करने लगते हैं। कोहरे के बावजूद लोग रफ्तार कम नहीं कर रहे हैं। इसके लिए तमाम बार दावे किये गये लेकिन एक्सप्रेस वे पर रफ्तार पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। आज भी अगर कोहरे के हिसाप से वाहनों की गति होती तो शायद यह हादसा न होता। इस हादसे के बाद एक बार फिर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.