रायबरेली, सितम्बर 29 -- रायबरेली, संवाददाता। एक्सप्रेस-वे पर मानक के विपरीत दौड़ रही यात्री बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। बस-बॉडी-कोड के उल्लंघन पर 28, 29 और 30 सितंबर को विशेष अभियान 'ऑपरेशन कवच-2' चलाया जाएगा। परिवहन आयुक्त कार्यालय लखनऊ से 24 सितंबर को जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश के सभी संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) को निर्देश दिए गए हैं। आदेश में गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी, बांदा, झांसी, गोरखपुर, बस्ती, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज के अधिकारियों को अभियान चलाने को कहा गया है।रायबरेली में भी होगी सघन चेकिंग:अभियान के तहत यमुना, नोएडा-ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-मेरठ, आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक, गंगा, लखनऊ-कानपुर और गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर बसों की जा...