अब एक्सप्रेस बनकर चलेगी हापा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन
वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी। वाराणसी जंक्शन से गुजरने वाली हापा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन को रेलवे प्रशासन ने एक्सप्रेस में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन दोनों दिशाओं में आवागमन करेगी। 23 सितम्बर से प्रभावी इस परिवर्तन के बाद गाड़ी संख्या-19525 हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को सुबह 10.45 बजे बनारस स्टेशन और 11.10 बजे वाराणसी जंक्शन आएगी। यहां आंशिक ठहराव लेकर अगले दिन शुक्रवार को शाम चार बजे तक नाहरलगुन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या- 19526 नाहरलगुन-हापा एक्सप्रेस सप्ताह में शनिवार को सुबह 9.40 बजे प्रस्थान करेगी। रविवार को दोपहर 1.35 बजे वाराणसी जंक्शन और 1.50 बजे बनारस स्टेशन पर ठहराव होगा। पूर्व निर्धारित मार्ग से ही इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.