प्रयागराज, जून 14 -- शास्त्री पुल पर दारागंज से झूंसी की ओर जाने वाली लेन के मरम्मत कार्य में एक बार फिर बदलाव किया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड तीन की ओर से मरम्मत कार्य वाली लेन पर दो हिस्सों में नहीं बल्कि वाटर प्रूफ सड़क का निर्माण 15 जून से एकसाथ कराया जाएगा। इसके लिए मैस्टिक कुकर मशीन की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी गई है। विभाग ने पुल की झूंसी जाने वाली दो किमी की लेन पर तीन जून की देर रात से मरम्मत कार्य शुरू कराया था। साढ़े सात मीटर चौड़ी लेन के अंतर्गत 11 जून से चार मीटर हिस्से की सड़क मशीन के जरिए वाटर प्रूफ निर्माण प्रारंभ हुआ लेकिन दोपहिया वाहनों के आवागमन व रात में ब्लॉक दिए जाने से निर्माण कार्य प्रभावित होने लगा। यह भी पढ़ें- अब एकसाथ बनेगी शास्त्री पुल की सड़क मिलिंग मशीन से सड़क उखाड़ने के कार्य पर भ...