अब एआई से तैयार होगा स्कूलों का स्वचालित रिपोर्ट कार्ड
जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से स्कूलों के स्वचालित रिपोर्ट कार्ड तैयार किए जाएंगे। यह निर्णय पिछले दिनों भुवनेश्वर में शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा ओडिशा सरकार के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शिक्षा शासन को आधुनिक बनाने के लिए लिया गया। कार्यशाला में यूडीआईएसई प्लस इकोसिस्टम को पूरी तरह से तकनीकी रूप से उन्नत बनाने पर सहमति बनी। सम्मेलन में यह स्पष्ट किया गया कि डेटा प्रबंधन की प्रक्रिया को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए स्वचालित डेटा फ्लैगिंग और स्मार्ट वेरिफिकेशन क्यू जैसे अत्याधुनिक एआई उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। इन नवाचारों का प्राथमिक उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में मानव हस्तक्षेप को कम करना और आंकड़ों की विश्वसनीयता को बढ़ाना है। दरअसल, यूडीआईएसई प्लस को अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.