अब एआई आधारित वीडियो गेम खेलकर ठीक कर सकेंगे आंख
जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- अब आंखों में तीन तरह के दोष का इलाज एआई आधारित वीडियो गेम से होगा। मरीज इस वीडियो गेम को खेलकर अपनी आंख को ठीक कर सकेंगे। पूर्वी सिंहभूम में फिलहाल जमशेदपुर आई हॉस्पिटल में यह सुविधा शुरू हो गई है। एक ओर वीडियो गेम से आंखें खराब होती हैं। वहीं, एआई आधारित नए सॉफ्टवेयर पर तैयार वीडियो गेम आंखों को ठीक करने में मददगार साबित होगा। इसे तीन तरह की परेशानियों को ठीक करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। तीन तरह के दोष में लेजी आई (सुस्त आंख) का इलाज होता है। जमशेदपुर आई हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. एसपी जखनवाल ने कहा कि इसमें व्यक्ति की एक आंख सुस्त हो जाती है, जिससे वे अपने एक आंख का कम उपयोग करते हैं और इससे उन्हें परेशानी होती है। इसलिए बच्चे छोटे होते हैं तो उनकी आंखों की जांच जरूरी होती है। इसमें ऑल्यूशन थेरेपी कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.