मुजफ्फर नगर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें महापुरुषों को जातियों के तंग दायरे में नहीं बांटना चाहिए। महापुरुष हमेशा देश, धर्म और स्वदेश के लिए लड़े थे। हमें जाति-पाति में बंटने की जरूरत नहीं है। जब भी बंटे थे, तभी कटे थे। अब उत्तरप्रदेश में उपद्रव नहीं उत्सव होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार दोपहर नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का योगदान जाति और व्यक्ति के लिए नहीं है, देश के लिए रहा है। महापुरुषों को जाति के तंग दायरे में मत बांधिए। महारानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, क्षत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह महाराज जैसे महापुरुषों ने किसी जाति के लिए लड़ाई नहीं लड़ी थी, बल्कि देश और धर्म के लिए लड़ाई लड़ी थी। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.