अब उंगली करने पर भी नहीं बोलेंगे अनंत सिंह, ललन सिंह की 'दवाई' से JDU को राहत आई
पटना, अक्टूबर 6 -- बिहार में राजनेताओं का होम्योपैथी इलाज करने के लिए मशहूर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बिहार विधान परिषद के चुनाव में पटना स्नातक सीट पर जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखे बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह को समझाने-मनाने में आधी कामयाबी हासिल कर ली है। पार्टी ने ललन सिंह को अनंत सिंह को मनाने का जिम्मा सौंपा था। मोकामा से कई बार विधायक बन चुके अनंत सिंह से बातचीत के बाद ललन सिंह ने पार्टी के लिए होम्यो दवाई का इंतजाम कर दिया है, जिससे एमएलसी चुनाव के दौरान नीरज कुमार और अनंत सिंह के झगड़े में पार्टी की और छीछालेदर ना हो। अनंत ने ललन को भरोसा दिया है कि वह अब मीडिया को नीरज के मसले पर कोई बयान नहीं देंगे, भले ही कोई पत्रकार उनको कितना भी कुरेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.