बांका, मार्च 12 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षा गुरूवार से शुरू होगी। परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए इस बार शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत सभी विद्यालयों को ई-शिक्षा कोर्ष पोर्टल के माध्यम से प्रश्नपत्र उलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले विद्यालयों के टैब पर संबंधित विषय का प्रश्नपत्र अपलोड किया जायेगा। जिसके बाद शिक्षक प्रश्नपत्र को श्यामपट्ट (ब्लैक बोर्ड) पर लिखेंगे। ब्लैक बोर्ड पर लिखे गए प्रश्नपत्र के आधार पर छात्र उत्तर पुस्तिका में उसके उत्तर लिखेंगे। इसके लिए पूर्व में ही फेसियल रिकॉग्निशन के जरिये बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए 2005 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों को 4010 टैब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.