पीलीभीत, जून 16 -- पीलीभीत। अब जिलेभर में कीटनाशक रसायन की बिक्री ई-वाणिज्य इकाई के माध्यम से किया जाएगा। किसानों को कृषि रक्षा रसायन खरीदे जाने पर कैशमेमो अवश्य दी जाएगी। इस संबंध में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राम मिलन सिंह परिहार ने सभी कीटनाशी विक्रेताओं को पत्र जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में कीटनाशक विक्रेता ई-वाणिज्य इकाई के जरिये कीटनाशक रसायन की बिक्री करें। जिन कीटनाशी विक्रेताओं के यहां ई-वाणिज्य से विक्रय नहीं किया जा रहा है। ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कीटनाशी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि किसानों को कृषि रक्षा खरीद करने के बाद कैशमेमो मिलेगी। यह भी पढ़ें- बिना लाइसेंस ऑनलाइन कीटनाशक बेचने पर होगी एफआईआर अपने प्रतिष्ठान पर स्टाक रजिस्टर, कैशमेमो, बिल बाउचर को सुरक्षित रखे। उन्होंने कहा कि प्रति...