बलिया, अप्रैल 23 -- बलिया। उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया है कि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के तहत बीज वितरण की प्रक्रिया अब ई-लॉटरी से किा जायेगा। इसके लिए ब्लॉकवार बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। सामान्य बीज वितरण और मिनीकिट बीज वितरण योजनाओं में प्रमाणित एवं संकर बीज किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों को अब विभागीय पोर्टल बीज की बुकिंग करनी होगी। इसकी अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- खरीफ बीज वितरण के लिए 10 मई तक करें ऑनलाइन बुकिंग यह भी पढ़ें- कृषि इनपुट अनुदान 2026 के लिए 5 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन? क्या इसके बिना नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...