मऊ, अगस्त 23 -- मऊ, संवाददाता। शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश सरकार द्वारा रबी 2026 में कृषि विभाग में सामान्य विभिन्न फसलों के नि:शुल्क मिनिकिट बीज वितरण कार्यक्रम संचालित है। इसके अंतर्गत पूर्व में संचालित 'पहले आओ, पहले पाओ' के सिद्धान्त के स्थान पर अब बीजों की ऑन लाईन बुकिंग कराते हुए ई-लाटरी के माध्यम से कृषको को बीज उपलब्ध कराया जाएगा। बीजों की बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल पर https://agriculture.up.gov.in पर कर सकते हैं। बुकिंग की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित है। उप कृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य बीज वितरण योजनान्तर्गत जनपद को 10500 क्विंटल का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। साथ ही साथ नि:शुल्क गिनिकिट वितरण योजना में सरसों के 1200 पैकेट, चना 800 पैकेट, मटर-150 पैकेट, मसूर 100 पैकेट, चना भारत सरकार- 146 पैकेट, मसूर भारत स...