अब ई-मेल पर देंगे उत्तरपुस्तिका, मूल्यांकन में गड़बड़ी पर कार्रवाई
प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय ने परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और छात्रहितैषी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका देखने के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नई व्यवस्था के तहत छात्र ऑनलाइन आवेदन कर अपनी उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी सीधे ई-मेल पर प्राप्त कर सकेंगे। इस व्यवस्था के अनुसार छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर 300 रुपये शुल्क जमा कर उत्तरपुस्तिका की प्रति प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन मिलने के तीन से चार दिनों के भीतर संबंधित विषय की उत्तरपुस्तिका स्कैन कर छात्र के पंजीकृत ई-मेल पते पर भेज दी जाएगी। इससे विद्यार्थी स्वयं अपने उत्तरों और प्राप्त अंकों का मिलान कर सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.