तेल अवीव, मार्च 18 -- ईरान युद्ध का आज 19वां दिन है। ईरान पर लगातार अमेरिकी और इजरायली हमले हो रहे हैं। दूसरी तरफ, ईरान भी इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर रहा है। इस बीच इजरायल ने बड़ा दावा किया है। इज़रायल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने बुधवार को कहा कि रात भर चले इजरायली रक्षा बलों (IDF) के हमलों में ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खतीब का खात्मा हो गया है। हालाँकि, ईरान ने अब तक खतीब की मौत की पुष्टि नहीं की है। खतीब की मौत की घोषणा करते हुए और बिना कोई और जानकारी दिए काट्ज़ ने कहा, "आज पूरे दिन सभी मोर्चों पर बड़े सरप्राइज़ मिलने की उम्मीद है।" काट्ज़ ने कहा कि इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को किसी भी अन्य वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को मारने की बिना किसी अतिरिक्त मंज़ूरी के पूरी छूट दे रखी। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.