नई दिल्ली, जून 1 -- दिल्ली में पेट्रोल अब 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। पश्चिम एशिया संकट के चलते पिछले दो हफ्तों में ईंधन के दाम कई बार बढ़े हैं। इसने आम परिवार के बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। इस महंगाई का सीधा असर अब ऑटो मार्केट पर दिखने लगा है। सालों से जो काम सरकारी सब्सिडी और स्कीम्स नहीं कर पाईं, वह काम महंगे पेट्रोल-डीजल ने कर दिखाया है। देश की बड़ी कार कंपनी टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की बुकिंग में पिछले दो महीनों में 2 से 2.5 गुना तक का भारी उछाल आया है। सबसे ज्यादा तेजी पिछले पंद्रह दिनों में देखी गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।क्या है डिमांड बढ़ने की वजह इस बदलाव की सबसे खास बात है कि यह डिमांड 15 लाख रुपये से कम कीमत वाली छोटी गाड़ियों के लिए है। यह वो वर्ग है जो हर ...