नई दिल्ली, अगस्त 31 -- बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के डीपफेक वीडियो वायरल होना बहुत आम सी बात हो गई है। अब 'महाराज' और 'जयेशभाई जोरदार' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस शालिनी पांडे इसका शिकार हुई हैं। वायरल हुए एक वीडियो पर सफाई देते हुए शालिनी पांडे ने कहा है कि उनका इस वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है। शालिनी पांडे ने सोशल मीडिया पर वायरल उनके एक AI क्रिएटेड वीडियो के बारे में पोस्ट करते हुए फैंस को बताया है कि उनका इस वीडियो से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है।"यह देखना बहुत डिस्टर्बिंग है कि..." शालिनी पांडे ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा, "मैं अपने एक फर्जी, AI से बनाए गए वीडियो के बारे में बात करना चाहती हूं, जो कि अभी ऑनलाइन सर्कुलेट किया जा रहा है। यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसमें मैं नहीं हूं। यह देखना बहुत डिस्टर्बिंग है कि तकनी...