सीवान, अगस्त 5 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल व पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले इमरजेंसी मरीजों का भी भव्या पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- इमरजेंसी मरीजों का भी अब होगा ऑनलाइन पंजीकरणपंजीकरण प्रक्रिया साथ ही प्रत्येक मरीज की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी बनाकर इसका इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इससे मरीज का इलाज और स्वास्थ्य संबंधी पूरा रिकॉर्ड मोबाइल पर सुरक्षित रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार अब केवल ओपीडी ही नहीं, बल्कि इमरजेंसी, दुर्घटना, भर्ती व वार्ड में भर्ती प्रत्येक मरीज की इलाज संबंधी...