जमशेदपुर, मार्च 1 -- एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में अब मेडिकल वेस्ट नहीं रखा जाएगा। इसके लिए जगह चिन्हित कर लिया गया है। बता दें कि डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में रोजाना काफी संख्या में पैकेट में मेडिकल वेस्ट निकलता है, लेकिन उसे सहीं जगह रखने और फेंकने की व्यवस्था नहीं की गई थी। आए दिन इसे इमरजेंसी के बाहर रख दिया जाता था और कई-कई दिनों पर उठाया जाता था। इससे न सिर्फ बदबू आती थी बल्कि इससे संक्रमण का भी खतरा बना हुआ था। इसे देखते हुए कचरे के लिए जगह की तलाश की जा रही थी। अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि कैथ लैब के बगल में जगह चिन्हित कर लिया गया है, जहां उसे रखा जाएगा। इसके बाद गाड़ी कचरे को वहां से ले जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.