कन्नौज, मई 25 -- कन्नौज, संवाददाता। इत्रनगरी में अब तकनीकी शिक्षा का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। जिले की छात्राओं के लिए आधुनिक तकनीकी शिक्षा का बड़ा अवसर खुला है। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, जशोदा को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग यानी माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स के डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालन की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही सत्र 2026-27 से छात्राओं के प्रवेश और नियमित पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानाचार्य संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि यह संस्थान कानपुर मंडल की एकमात्र राजकीय महिला पॉलीटेक्निक संस्था होगी, जहां छात्राओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष बात यह है कि माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, एम्बेडेड सिस्टम और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्र वर्तमान समय में तेजी से विस्तार पा रहे हैं। भार...