अब इतनी स्पीड से दौड़ेंगी भारत की ट्रेनें, स्पीड बढ़ाने की तैयारी; जानें प्लान
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- रेल यात्रियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। भारतीय रेल के इतिहास में पहली बार ट्रेनों की औसत गति 115 किलोमीटर प्रतिघंटा होने जा रही है। रेलवे बुनियादी ढांचे में अतिरिक्त खर्च किए बगैर इस अभूतपूर्व लक्ष्य को हासिल किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कदम से यात्रियों का सफर कम से कम तीन घंटे घट जाएगा। साथ ही सिग्नलिंग के ऑटोमेशन से मानवीय चूक के कारण होने वाले रेल हादसे 85 से 90 फीसदी तक कम हो जाएंगे। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे में बड़ा तकनीकी और प्रशासनिक बदलाव किया जा रहा है। अब पारंपरिक सिग्नलिंग व्यवस्था को समाप्त कर अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड ट्रैफिक कंट्रोल (सीटीसी) सिस्टम लागू किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत लगभग 300 रेलवे स्टेशनों का नियंत्रण स्टेशन मास्टरों के हाथ से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.