अब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के हाथों में होगी पांच थानों की कमान
अररिया, जून 28 -- अररिया,निज संवाददाता। जिले के पांच थानों की कमान अब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी संभालेंगे। इनमें पलासी, जोकीहाट,रानीगंज, भरगामा और नरपतगंज शामिल हैं। अररिया, फारबिसगंज और जोगबनी पहले से ही इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी थानाध्यक्ष हैं। यानि जिले के आठ थानों की कमान अब इंस्पेक्टर के हाथ में रहेगी। पुलिस महानिदेशक ने पुलिसिंग को बेहतर बनाने, अपराध नियंत्रण में तेजी लाने के लिए यह आदेश जारी किया है। नये आदेश के अनुसार जिले के पांच थानों को अपग्रेड किया गया है। हालांकि अपग्रेड किये गये पलासी, जोकीहाट रानीगंज, भरगामा और नरपतगंज में पूर्व से ही इंस्पेक्टर को थानेदार बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय को उम्मीद है कि इससे पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार होगा, लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी आएगी और कानून व्यवस्था बनाने रखने में मदद मिलेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.