झांसी, जुलाई 23 -- झांसी। झांसी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के महानगर अध्यक्ष नवी बक्स बबलू आजाद के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। ज्ञापन में कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जाए। कई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ। मांग की गई कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए। जवाबदेही तय की जाए और पूरे देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की गई।इसके साथ ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच घायल छात्रों को मुआवजा और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उ...