नई दिल्ली, मई 14 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में शतकीय पारी खेली। उनके नाबाद 105 रनों की बदौलत बेंगलुरु ने रायपुर में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया। कोहली इस मुकाबले से पहले मुंबई और लखनऊ के खिलाफ जीरो पर आउट हुए थे और इस वजह से उनकी ये पारी काफी अहम थी। कोहली ने इस मैच में एक रन लेते ही जश्न मनाया था। शतकीय पारी के दौरान विराट कोहली का मनीष पांडे के साथ बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 37 वर्ष के कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिये 60 गेंद में नाबाद 105 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की। कोहली ने आईपीएल में नौवां शतक जड़ा और महेंद्र सिंह धोनी- रोहित शर्मा (279) को पछाड़कर लीग में सबसे ज्य...