मुंगेर, मार्च 21 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने कौड़िया पंचायत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बड़ी सौगात देते हुए बुनियादी विद्यालय खंडबिहारी को उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में उत्क्रमित करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में विभाग द्वारा 19 मार्च 2026 को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि राज्य सरकार की पूर्व की योजनाओं के तहत सभी पंचायतों में एक-एक उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत ही बुनियादी विद्यालय खंडबिहारी को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में उत्क्रमित किए जाने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक स्तर तक विस्तारित करने की योजना के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.