बाराबंकी, अप्रैल 6 -- बाराबंकी। यदि आपका मकान शहर में है और व्यवस्थित ढंग से कमरे हैं तो आप उसे होटल के कमरों की तर्ज पर किराए पर दे सकते हैं। रोजगार के नए द्वार खोलने के लिए सरकार ने नई पहल की है। जनपदवासियों के लिए यह आय का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन को प्रोत्साहन प्रदान करने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति 2025 लागू की गई है। यह नीति प्रदेश के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से वे अपने आवासीय परिसरों को पर्यटकों के लिए होमस्टे के रूप में विकसित कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।इस योजना के अंतर्गत इच्छुक व्यक्ति अपने घर के अतिरिक्त कमरों को पर्यटकों के ठहरने के लिए पंजीकृत कर सकते हैं।...