अब आरएसी यात्रियों को भी मिलेगा पूरा बेडरोल किट
भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि एसी क्लास (एसी चेयर कार को छोड़कर) में सफर करने वाले आरएसी यात्रियों को भी अन्य यात्रियों की तरह पूरा बेडरोल किट (चादर, कंबल और तकिया) अनिवार्य रूप से दिया जाए। दरअसल, बोर्ड को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि आरएसी यात्रियों को बेडरोल नहीं मिल रहा है या अधूरा सामान दिया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.