चक्रधरपुर, अगस्त 6 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। रेलवे बोर्ड के नए आदेश के अनुसार अब प्रत्येक आरएसी टिकट यात्रियों को भी कंर्फम टिकट वाले यात्रियों की तरह अलग से पूरा बेडरोल किट (चादर, कंबल, तकिया और तौलिया) दिया जाएगा। रेलवे ने एससी चेयर कार को छोड़कर आरएसी टिकट धारक यात्रियों को बेडरोल इत्यादि की सुविधा मुहैया कराने का आदेश जारी किया है। भले ही आरएसी टिकट पर यात्रियों को साइड लोअर की आधी सीट साझा करनी पड़ती है, लेकिन वे पूरा किराया चुकाते हैं। इसलिए उन्हें भी बेडरोल दिया जाना चाहिए। आदेश के अनुसार प्रत्येक आरएसी पैंसेंजर को अलग से कंबल, दो चादर और एक तकिया व तौलिया दिया जाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- आरएसी टिकट पर भी मिलेगा बेडरोल बताया जाता है कि इस नियम की शुरुआत 2023 में की गई थी लेकिन आन-बोर्ड स्टाफ द्वारा आएएसी यात्रियों को पूरा बेडरोल दे...