नई दिल्ली, मार्च 30 -- अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए प्रयत्नशील रहने वाले अभिभावकों से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक अपील की है। सीएम ने कहा है कि आप अपने बच्चों को उत्तम से उत्तम शिक्षा दिलवाने के लिए भरपूर प्रयास करते हैं। इसके साथ-साथ अपने आस-पड़ोस के उन बच्चों को शिक्षा के मंदिर तक पहुंचाने का भी संकल्प लें जो शिक्षा से वंचित हैं। सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण जो बच्चे विद्यालय में प्रवेश नहीं कर पाते, सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं, उनके परिवार वालों को जागरूक करें। सीएम ने 'योगी की पाती' में यह अपील की। उन्होंने लिखा है कि सरकार सुनिश्चित कर रही है कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे। एक अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 की अवधि में चलने वाला 'स्कूल चलो अभियान' हमारे इसी संकल्प का प्रतिफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.