फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। चेयरमैन वत्सला अग्रवाल के तीन वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने किए गए कार्यों की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि सड़कें गलियां, पेयजल और प्रकाश के कार्य कराए गए। अब लगभग कार्य पूर्ण हों चुके है। अब शहर को आदर्श नगर पालिका बनाने पर काम कराया जायेगा।

उपलब्धियों का जिक्र शहर के सुंदरीकरण करने पर काम शुरू हो चुका है। शहर की फुटपाथ बनाकर उनपर पेड़ और ओपन जिम बनवाई जा रही है। आने वाले दिनों में सभी धर्मों के महापुरुषों के नाम पर पार्क, मूर्तियां आदि बनेगी। शादी विवाह के लिए जगह जगह मंदपम बनाए जाएंगे। इसमें लोग शादी विवाह मुंडन आदि शुभ कार्य कर सकेंगे। शहर को सेफ सिटी बनाने को सीसीटीवी कैमरे और लगेंगे। शहर के मऊदरवाजा के निकट बायोलॉजिकल पार्क बनाया ज...