अब आजम और जौहर यूनिवर्सिटी की लड़ाई जंतर मंतर पर, रविवार को तीन घंटे का आंदोलन
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी की लड़ाई अब जंतर-मंतर पहुंचाने की कोशिश हो रही है। आजम खान समर्थकों ने रविवार को तीन घंटे के आंदोलन का ऐलान करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने का आह्रवान किया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि रविवार यानी 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन होगा। आजम खान अनऑफिशियल एंड अब्दुल्ला आजम अनऑफिशियल नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट, जौनपुर सदर से पूर्व विधायक अरशद खान के फेसबुक अकाउंट और अब्दुल्ला आजम खान फैन्स पेज जैसे कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स से इसे लेकर पोस्ट और आह्रवान किए जा रहे हैं। इन अकाउंट्स से आजम खान और उनके परिवार पर लगातार अपडेट आते रहते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.