संभल, जून 7 -- जनपद में आग लगने की घटनाओं पर तेजी से काबू पाने और जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू की है। वर्तमान में जिले में केवल संभल, चन्दौसी और बबराला में ही अग्निशमन केंद्र संचालित हैं। ऐसे में दूरदराज क्षेत्रों में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है, जिससे नुकसान बढ़ने की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से जिले के अन्य क्षेत्रों में अग्निशमन सेवाओं का विस्तार करने की योजना बनाई है। इसके तहत जनपद के पांच विकास खंडों में नए अग्निशमन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश पूरी कर ली है और स्थानों को चिन्हित भी कर लिया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी केके ओझा का मानना है...