प्रयागराज, सितम्बर 2 -- लोक भवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ, पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग के दौरान नगर निगम में इससे जुड़ा कार्यक्रम हुआ। नगर निगम के नए भवन में आयोजित समारोह में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त साईं तेजा ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। महापौर ने कहा कि आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से भर्ती से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया डिजिटल होगी। महापौर ने कहा कि जेम पोर्टल के जरिए सेवा प्रदाता एजेंसियों के चयन में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। यह भी पढ़ें- आउटसोर्स कर्मियों को समय से भुगतान के लिए व्यवस्था होगी डिजिटल वहीं, वेतन, ई...