मुजफ्फरनगर संवाददाता, जुलाई 14 -- यूपी के मुजफ्फरनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला अस्पताल के आईसीयू में मामूली विवाद के बाद महिला मरीज के तीमारदारों ने बगल के बेड पर भर्ती लीवर से परेशान मरीज की पीटकर मौत के घाट उतार दिया। तीमारदारों में से एक ने मरीज के नाक पर जोरदार मुक्का मार दिया। इससे मरीज बेहोश होकर गिरा और इमरजेंसी में ले जाने तक उसकी मौत हो गई। अचानक आईसीयू में हुई घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार की देर रात करीब साढ़े तीन बजे हुई। जिला अस्पताल के आईसीयू में बिलासपुर थाना नई मंडी के रहने वाले रमेशपाल भर्ती थे। लीवर की बीमारी की वजह से यहां उनका कई दिनों से इलाज चल रहा था। उनके बगल में ही मोहल्ला गोशाला निवासी संजय...