अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अस्पताल की लंबी कतारें, पर्ची के लिए धक्के और डॉक्टर तक पहुंचने की जद्दोजहद अब इतिहास बनने जा रही है। इलाज का रास्ता अब अस्पताल के गेट से नहीं, बल्कि आपके मोबाइल फोन से खुलेगा। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब सुदूर गांवों के मरीज भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम (ओआरएस) के जरिए घर बैठे ओपीडी टिकट बनवाकर सीधे डॉक्टर तक पहुंच सकेंगे। शीर्ष चिकित्सा संस्थानों की तर्ज पर जनपद के सरकारी अस्पतालों के साथ 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद मरीज के मोबाइल पर डॉक्टर का नाम, ओपीडी नंबर और समय की पूरी जानकारी पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.