नई दिल्ली, मार्च 16 -- पश्चिम बंगाल के बाद अब चुनाव आयोग का चाबुक असम में चला है। आगामी असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत आयोग ने राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पांच अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं और उनकी जगह नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। आयोग ने यह कदम चुनावी तैयारियों की समीक्षा के बाद उठाया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित हो सके। आयोग ने हटाए गए पांचों IPS अफसरों को चुनावी ड्यूटी से भी वंचित कर दिया है।किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी चुनाव आयोग द्वारा 16 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, सोमालिन शुभदर्शिनी (IPS-2019) को SSP माजुली के पद पर तैनात किया गया है, जो इस पद पर पहले से तैनात अधिकारी की जगह लेंगी। इनके अलावा आर शीतल कुमार (IPS-2020) को SSP दक्षिण सलमारा के पद पर तैनात किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.